ग्राम पंचायत खड़हारा

LSDG मॉडल ग्राम पंचायत | खड़हारा, बिहार

ग्राम पंचायत खड़हारा सतत विकास लक्ष्यों (Local Sustainable Development Goals – LSDG) के अनुरूपएक आदर्श, आत्मनिर्भर एवं समावेशी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित हो रही है।पंचायत द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण,डिजिटल गवर्नेंस एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं।

LSDG संकल्प एवं कार्ययोजना (Action Plan)

नीचे ग्राम पंचायत खड़हारा की 9 प्रमुख LSDG थीम दी जा रही हैं,जिन पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है –

थीम 01: गरीबी मुक्त गाँव

स्मार्ट एग्री-हाट एवं स्थानीय बाज़ार व्यवस्था के माध्यम से किसानों और श्रमिकोंको आजीविका के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

थीम 02: स्वस्थ गाँव

पोषण अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, औषधीय वाटिका,स्वच्छ पेयजल एवं नियमित स्वास्थ्य जाँच पर विशेष ध्यान।

थीम 03: बाल हितैषी गाँव

बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण, लर्निंग ज़ोन,खेल मैदान, शिक्षा एवं कौशल विकास।

थीम 04: जल पर्याप्त गाँव

रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाबों का जीर्णोद्धारएवं जल संरक्षण।

थीम 05: स्वच्छ एवं हरा गाँव

ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सोलर लाइट,वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण।

थीम 06: आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा

डिजिटल पंचायत सचिवालय, हाट शेड,सड़क, प्रकाश एवं सार्वजनिक सुविधाएँ।

थीम 07: सामाजिक सुरक्षा

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं कमजोर वर्गोंके लिए सुरक्षा एवं सहायता।

थीम 08: सुशासन एवं पारदर्शिता

पंचायत कार्यों का डिजिटलीकरण,जनभागीदारी एवं जवाबदेही।

थीम 09: महिला सशक्तिकरण

जीविका दीदियों के उत्पादों के लिए मंच,प्रशिक्षण, स्वरोज़गार एवं नेतृत्व विकास।

ग्राम सभा | सूचना | नोटिस

ग्राम सभा, पंचायत निर्णय, योजनाओं एवं सार्वजनिक सूचनाओं की जानकारीइस वेबसाइट पर समय-समय पर प्रकाशित की जाएगी।

हमारा लक्ष्य

कम लागत / बिना लागत (Low Cost – No Cost) गतिविधियों के माध्यम सेस्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक समावेशन में सतत सुधार।

हमारा विज़न

एक स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत – खड़हारा

Your Heading

Scroll to Top